Monday, February 19, 2024

आ जाओ

आ जाओ, मेरी प्यारी बहना,

तुझसे बिछड़ कर नहीं मुझको रहना।


तुझ बिन अधूरी है जीवन की सरगम,

तू थी तो हर दिन था मधुर और शबनम।

बचपन की गूंजों में तेरी ही हँसी थी,

हर धड़कन में तेरी ही बंदिश बसी थी।


गीतों की माला का तू था वो गीत,

जिसे गुनगुनाने को रहता था प्रीत।

अब मन नहीं चाहता यूँ ही अकेला,

तेरे बिना फीका लगता है मेला।


राखी की डोरी, वो हँसी की कहानी,

तेरे बिना है अधूरी ज़िंदगानी।

सपनों की धरती, स्नेह का गगन,

बस तू ही तो थी मेरा अपनापन।


तो आ जा बहना, ये सावन बुलाए,

तेरे बिना मन भी सूना-सूना जाए।

तेरी हँसी फिर से खिल जाए घर में,

बन के घटा तू मेरे आँगन में छाए।

-देवेंद्र प्रताप वर्मा 'विनीत'

No comments:

Post a Comment

पीड़ा तू आनंद हो गई

खुशियों के बक्से से सारे रत्न-जवाहर लूट गए, मुस्कानों के मोती नयन से झर-झर करके छूट गए। सुख के पौधे रोपे जब और आँखों का नीर दिया, भँवरे रूठे...