Thursday, July 13, 2023

पीड़ाएं

मैंने लिखी अपनी पीड़ा
तो कुछ पीड़ाओं ने पढ़ा।

पढ़कर वे इकट्ठा हुईं
शहर के बीचों बीच
कंपनी बाग के
सबसे पुराने
वृक्ष की छांव के नीचे।
एक दूसरे से लिपट कर
वे रोईं
हाँ वे सब रोईं
बहुत रोईं
इतना रोईं कि
आकाश में उभर आये
काले बादल और
आकाश भी रो पड़ा
उनसे लिपट।

बारिश हुई
तो भीगते
चहकते
नजर आये
कुछ बच्चे
कुछ युवा
और कुछ बूढ़े।
मौसम में घुल गई
मिट्टी की सोंधी महक
धूल गई चेहरों पर छाई
मलिनता।

No comments:

Post a Comment

पीड़ा तू आनंद हो गई

खुशियों के बक्से से सारे रत्न-जवाहर लूट गए, मुस्कानों के मोती नयन से झर-झर करके छूट गए। सुख के पौधे रोपे जब और आँखों का नीर दिया, भँवरे रूठे...